अमरीकाः साइराक्यूस शहर में हुई गोलीबारी, 7 लोग घायल

Friday, Sep 21, 2018 - 10:53 AM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः अमरीका के साइराक्यूस शहर में गुरुवार को हुई गोलीबारी में बच्चों समेत करीब सात लोगों को गोली लगी है। आपातकालीन सेवा विभाग ने यह जानकारी दी है। साइराक्यूस दमकल संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के मिडलैंड एवेन्यू में हुयी गोलीबारी में करीब सात लोग घायल हो गए। पुलिस विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक गोलीबारी के संबंध में फिलहाल कोई और जानकारी नहीं मिल सकी है।

साइराक्यूस डॉट कॉम नामक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना उस जगह हुई जहां एक व्यक्ति की मौत की बरसी के अवसर पर उसके परिजन एकत्र हुए थे। व्यक्ति की मौत कैंसर के कारण हुई थी।  जानकारी के अनुसार गोलीबारी के बाद एम्बुलेंस की गाड़यिों को घायलों को ले जाते हुए देखा गया।  वेबसाइट के अनुसार न्यूयॉर्क शहर से 402 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में साइराक्यूस के पुराने इलाके में यह गोलीबारी हुयी।  
 
 

Isha

Advertising