अमेरिका: नॉर्थ केरोलिना स्टेट में गुजराती युवक की हत्या

Sunday, Nov 12, 2017 - 12:29 AM (IST)

विलमिंगटन: अमेरिका में भारतीयों की हत्या थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन कोई न कोई भारतीय शिकार हो रहा है। अब अमेरिका के नॉर्थ केरोलिना स्टेट में एक भारतीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक का नाम आकाश है जो गुजरात के आणंद जिले का रहने वाला है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को अज्ञात हमलावरों ने लूट के इरादे से युवक पर हमला किया। आकाश ने हमलावरों को ललकारा तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा कि आकाश पिछले 10 साल से अमेरिका में ही रह रहा था। घर वालों को जब आकाश की मौत की खबर मिली तो घर में मातम छा गया। 
 

Advertising