Hormuz टोल पर टकराव तेजः अमेरिका की शिपिंग कंपनियों को सख्त चेतावनी, “ईरान को एक पैसा भी मत देना वर्ना...”

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 07:12 PM (IST)

International Desk:अमेरिका ने वैश्विक शिपिंग कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने के लिए ईरान को किसी भी तरह का भुगतान न करें। अमेरिकी ट्रेजरी के तहत काम करने वाले Office of Foreign Assets Control (OFAC) ने कहा है कि ऐसा करने पर कंपनियों को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।अमेरिका के अनुसार, यह भुगतान केवल नकद तक सीमित नहीं है। इसमें डिजिटल करेंसी, वस्तु के रूप में भुगतान, अनौपचारिक लेनदेन और यहां तक कि दान भी शामिल हैं। यदि कोई कंपनी ईरान से सुरक्षित मार्ग के बदले “टोल” देती है, तो वह प्रतिबंधों के दायरे में आ सकती है।

 

दरअसल, हाल के महीनों में Iran ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने जहाजों को अपनी तटरेखा के पास से सुरक्षित रास्ता देने के बदले शुल्क लेना शुरू किया था।यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार को प्रभावित कर सकता है।इस बीच, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए नौसैनिक नाकेबंदी भी लागू की है, ताकि ईरान के तेल निर्यात को रोका जा सके और उस पर आर्थिक दबाव बनाया जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News