सनकी ब्वॉयफ्रेंड ने एक्स गर्लफ्रेंड से की एेसी हरकत, तस्वीरें देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

punjabkesari.in Tuesday, Oct 30, 2018 - 11:30 AM (IST)

लॉस एंजलिसः प्यार में पागल एक आशिक का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। घटना अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना स्टेट की है। यहां सोशल मीडिया पर एक लड़की ने करीब एक साल पहले अपने साथ हुए एक दर्दनाक हादसे की तस्वीरें शेयर करते हुए आपबीती बयां की है। लड़की ने बताया कि कैसे उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने एक ही पल में उसका जीवन नर्क में तब्दील कर दिया। 

PunjabKesari

वह बताती है कि उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उसके होंठों को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया था। यह निशान उसके होठों पर नहीं बल्कि उसकी आत्मा पर किसी कुठाराघात की तरह था। उसके जहन में वो भयानक दिन आज तक है। वह अागे बताती है कि उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए ऐसा इसलिए किया ताकि उसके नए ब्वॉयफ्रेंड को वह निशान नजर आए।

PunjabKesari इस घटना के बाद लड़की के  के मुंह से लगातार खून बह रहा था लेकिन निर्दयी ब्वॉयफ्रेंड उसके सामने खड़ा  मुस्कुराता रहा। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, कायला हेस ने अपनी भयानक चोटों की तस्वीरें साझा करते हुए, अपने दर्द को दुनियां के सामने बयां किया है। कायला दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविले की रहने वाली है। वह बताती है कि 2016 एक रईस बाप के बेटे हारून फ्लेरी से उसकी डेटिंग शुरू हुई। तब वह महज 17 साल की थी। इन दोनों का यह रिश्ता महज एक साल तक टिक पाया। 
PunjabKesari
कायला बताती है कि फ्लेरी उसे अपनी सम्पत्ति की तरह इस्तेमाल करना चाहता था। इसका अहसास उसे बेहद जल्द हो चुका था। वह भांप गई थी कि फ्लेरी जितना उत्तेजित होकर उसके करीब आता था उसमें उसका प्यार नहीं बल्कि गलत इरादे झलकते थे। उसने बताया कि वह बात-बात पर गुस्सा हो जाता था। फ्लेरी के ऐसे बर्ताव के चलते ही कायला ने उसे छोड़ दिया। लेकिन कुछ हफ्तों पहले अचानक वह कायला को मिलने के लिए आया। फ्लेरी ने कहा कि वह नौसेना में शामिल होने से पहले एकबार उससे मिलना चाहता है। लेकिन कायला ने मिलने से इंकार कर दिया।
PunjabKesari
इसके बाद जब वह अपने घर से बाहर निकली तो फ्लेरी  गली में कार लिए उसका इंतजार करता मिला। कायला उसे देखकर थोड़ी घबरा गई। फ्लेरी उसकी ओर हाथ में फूल और एक कार्ड लेकर उसकी और बढ़ा। कार्ड में लिखा था 'वापस लौट आओ'... जब फ्लेरी ने कायला के सामने यह प्रस्ताव रखा तो कायला ना साफ मना कर दिया और वहां से जाने लगी।  इस दौरान फ्लेरी ने अचानक कायला को पकड़कर उसके होठों पर तेज दांतों से काट लिया। फ्लेरी का गुस्सा इसी से समझ में आता है कि उसने कायला के होंठ को इतना तेज काटा कि वह अलग होकर सड़क पर गिर गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News