अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों में कुछ दिन बाकी, जानें किसकी होगी जीत

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2016 - 12:41 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों की बात करें तो ये चुनाव मुद्दों पर लड़े जाते हैं  तीन टीवी डिबेट के जरिए दोनों उम्मीदवार मुद्दों पर बहस करते हैं।लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन केंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप और डैमोक्रेटिक केंडिडेट हिलेरी क्लिंटन दोनों उम्मीदवारों ने मुद्दों पर बहस कम पर एक दूसरे पर निजी हमले ज्यादा किए।


प्यू रिसर्च के सर्वे के मुताबिक,84% लोग अर्थव्यवस्था को और 80%लोग  आतंकवाद को बड़ा मुद्दा मानते हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों में 1972 से ट्रेंड चला आ रहा है कि जो ज्यादा खर्च करता है, वही जीतता है। व्हाइट हाऊस की रेस में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। बता दें कि भारतीय वक्त से 9 अक्टूबर (अमरीका में 8 अक्टूबर) को वोटिंग होनी है। उसी वक्त फैसला होगा कि बराक ओबामा के बाद अमरीका का नया राष्ट्रपति कौन बनेगा। 


हिलेरी ने 93% रकम खर्च की
हिलेरी क्लिंटन ने कैम्पेन में 30 सितंबर तक जुटाए पैसों का 93 फीसदी खर्च किया है।1381 करोड़ रुपए के मीडिया स्पेस खरीदे गए हैं।24 करोड़ रुपए टीम की सैलरी पर,18 करोड़ रुपए हवाई सफर पर खर्च किए हैं।

 
ट्रंप ने 86% रकम खर्च की
ट्रंप ने कैम्पेन में 30 सितंबर तक जुटाए गए कुल पैसों का 86% खर्च किया है।
मीडिया स्पेस खरीदने के लिए 325 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 22 करोड़ रुपए की कैप और टी-शर्ट बांटी गई है। डिजिटल कंसल्टिंग व ऐड पर133 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बता दें कि ट्रंप को 4,750 करोड़ रुपए चंदा मिला है जबकि हिलेरी क्लिंटन को 7,338 करोड़ रुपए मिले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News