ट्रंप ने ईरानी राजनयिको दिखाया बाहर का रास्ता, कहा- हमारे देश से तुरंत निकलो''

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 12:18 PM (IST)

New York: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने आए ईरान के दो राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया है। Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों राजनयिकों को अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया गया था, लेकिन वे तय समय के बाद भी न्यूयॉर्क में मौजूद रहे। अमेरिकी अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों को तत्काल देश छोड़ने के लिए कहा गया। एक राजनयिक शुक्रवार रात और दूसरे ने शनिवार सुबह अमेरिका छोड़ा।  Axios ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन को निर्देश दिया था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य तत्काल अमेरिका छोड़ दें।

PunjabKesari

हालांकि, इसके बाद भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल के दो राजनयिक न्यूयॉर्क में रुके रहे। शुक्रवार को ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन को अमेरिकी अधिकारियों ने सूचित किया कि उन्हें जानकारी है कि दोनों राजनयिक अभी भी शहर में मौजूद हैं और उन्हें तुरंत अमेरिका छोड़ना होगा। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, इसके बाद एक राजनयिक ने शुक्रवार रात अमेरिका छोड़ा, जबकि दूसरे ने शनिवार सुबह देश से प्रस्थान किया।  अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि दोनों राजनयिक संयुक्त राष्ट्र महासभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद भी न्यूयॉर्क में मौजूद थे। इसके बाद अमेरिका ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें देश से बाहर कर दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध हैं।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भी दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। हालांकि, ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अमेरिकी दावे को स्वीकार नहीं किया है। मिशन ने इससे पहले कहा था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका छोड़ने का कोई आदेश नहीं दिया गया था।  ईरानी मिशन के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम न्यूयॉर्क से रवाना हुआ था और यह यात्रा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार हुई थी। मिशन ने दावा किया कि इस कार्यक्रम की जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग को 17 सितंबर को ही दे दी गई थी। ईरानी मिशन ने अमेरिकी विदेश विभाग पर भी निशाना साधते हुए उसके द्वारा प्रसारित खबरों को “बेबुनियाद और बेकार” बताया।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News