मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: हूती हमलों के बाद 9 देशों में अमेरिकी दूतावासों ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 05:42 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते सैन्य तनाव और संभावित संघर्ष को देखते हुए कई अमेरिकी दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। 

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर हमलों का दावा किया है, जिसमें रियाद हवाई अड्डे (Riyadh airport) पर किया गया हमला भी शामिल है। दूतावासों द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि ईरान समर्थित हूतियों ने नागरिक हवाई अड्डों सहित सऊदी अरब के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयां की हैं, जिससे यह सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ने की आशंका है।

इन देशों में स्थित अमेरिकी दूतावासों ने जारी की चेतावनी

मध्य पूर्व के जिन देशों में स्थित अमेरिकी दूतावासों ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है, उनमें जॉर्डन,इजरायल,इराक,कतर,बहरीन,सऊदी अरब,ओमान,संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और लेबनान शामिल हैं।

नागरिकों और यात्रियों के लिए मुख्य दिशा-निर्देश

  • अत्यधिक सतर्कता: मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण सुरक्षा माहौल काफी जटिल बना हुआ है और अप्रत्याशित रूप से स्थिति बिगड़ने की संभावना है। क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
  • उड़ानें रद्द और एयरस्पेस बंद होने की आशंका: दूतावासों ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे संभावित उड़ानें रद्द होने, एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद होने और यात्रा में आने वाले अन्य व्यवधानों के प्रति तैयार रहें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News