अमेरिका ने दक्षिण सूडान में तीन लोगों, छह कंपनियों पर लगाई पाबंदी

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 03:00 AM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका ने दक्षिण सूडान के संघर्ष में भूमिका निभाने के कारण तीन लोगों और छह कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका के वित्त विभाग के विदेश परिसंपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

कार्यालय ने बताया कि अमेरिका ने संघर्ष में भूमिका के कारण दक्षिण सूडान के नागरिकों ग्रेगोरी वसीली दिमित्री और ओबाक विलियम ओलावो के साथ इजरायल के निवासी जिव पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ उसने अफ्रीका जनरल ट्रेडिंग, क्राउन ऑटो ट्रेड, ग्लोबल इज ग्रुप, ग्लोबल लॉ एनफोर्समेंट एंड सेक्योरिटी, ग्लोबल एन टी एम कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाया है। विदेश विभाग ने अलग से बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इन तीनों लोगों ने दक्षिण सूडान के संघर्ष में भूमिका निभाई है। 

विभाग ने कहा, ‘‘इजरायल के निवासी जिव तथा दक्षिण सूडान के निवासी ओबाक विलियम ओलावो को दक्षिण सूडान में संघर्ष को बढ़ाने वाले लोगों की अगुवाई करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जबकि दिमित्री पर दक्षिण सूडान की शांति, स्थिरता तथा सुरक्षा को कमजोर करने के कारण पाबंदी लगाई गई है।’’ विदेश विभाग ने बताया कि अमेरिका ने जिन छह कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है वह कंपनियां जिव और ओलावो की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News