घरों को उजड़ते देख यूक्रेनी नागरिकों का छलका दर्द,  कहा- दुनिया में कोई तो होगा जो पुतिन के पागलपन को रोक सके

Wednesday, Mar 02, 2022 - 05:16 PM (IST)

कीव: रूस-यूक्रेन युद्ध के सातवें दिन हमला ताबड़तोड़ जारी है। इस बीच रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ एक बाऱ फिर से बातचीत करने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरह रूसी द्वारा यूक्रेन पर हो रहे हमले के बीच वहां के राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी जनता दोनों ही डट कर इस युद्ध का सामना कर रहे हैं।   
 

बता दें कि यूक्रेन के नागरिक रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो रहे हैं और वहीं यूक्रेनी महिलाएं और बच्चे  तेजी से देश छोड़कर भाग रहे हैं क्योंकि रूसी सेना अब नागरिक क्षेत्रों को भी अपना निशाना बना रही है। जानकारी के मुताबिक, लगभग 675,000 यूक्रेनी महिलाएं और बच्चे पड़ोसी देशों में शरणागत हैं।
 

यूक्रेन को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं दो भाई 
इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव की रहने वाले 34 साल ओल्गा स्किलारोवा ने कहा कि वे और उनके भाई यूक्रेन को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं क्योंकि यूक्रेन सरकार ने आम नागरिकों से रूसी सेना के खिलाफ हथियार उठाने की गुजारिश की थी।  
 

बता दें कि युद्ध की शुरूआत में ही यूक्रेन की जेलेंस्की सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि यूक्रेन में 18 से 60 साल के पुरुषों को देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यूक्रेन ने अपने पुरुष नागरिकों से कहा कि वो सैन्य भर्ती के लिए उपलब्ध रहें।  

 
पुतिन बीमार आदमी है
वहीं, इस बीच एक नागरिकने कहा कि हम यूक्रेनियन हैं। मुर्शा ने कहा कि इस समय हमें एक होकर रहना चाहिए और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। मुर्शा से जब पूछा गया कि कीव में उन्हें क्या मिलने की उम्मीद है तो उन्होंने कहा कि खंडहर'। इसके साथ ही मुर्शा ने कहा कि किसी को तो पुतिन को रोकना होगा। मुझे लगता है कि दुनिया में कम से कम एक व्यक्ति तो हो जो इसके पागलपन को रोक सके। वह बीमार आदमी है। 

Anu Malhotra

Advertising