यूक्रेन संकटः युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने की पुतिन से बात, व्लादिमीर बोले- समाधान तभी संभव जब...

Monday, Feb 28, 2022 - 10:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। मैक्रों से बात के बाद पुतिन ने बयान दिया है कि इसका समाधान संभव है जब रूस की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। उसकी संप्रभुता का ध्यान रखा जाएगा। उन्होेंने कहा कि रूस की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

उधर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में बैठक चल रही है। यह UNGA का 11वां विशेष सत्र है। UNGA के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अपील कि सभी पार्टियां जल्द सीजफायर की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि सभी पक्ष तुरंत लड़ा रोकें, यूक्रेन में लड़ाई रूकनी चाहिए। बता दें कि यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

Yaspal

Advertising