पति-पत्नी बनकर गुजार रहे थे जिंदगी अब निकले भाई-बहन

punjabkesari.in Saturday, Mar 29, 2025 - 03:11 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. ब्रिटेन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी सालों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद यह जानने में सफल हुए कि वे असल में भाई-बहन हैं। यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं और इसने सभी को हैरान कर दिया है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है? तो चलिए जानते हैं...

स्वास्थ्य समस्या के चलते हुआ खुलासा

ब्रिटेन की विक्टोरिया को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो रही थीं, जिनकी वजह से वह परेशान थी। इन समस्याओं को हल करने के लिए उसने DNA टेस्ट करवाने का फैसला लिया और अपने जैविक पिता की खोज शुरू की। जांच के दौरान उसे यह जानकारी मिली कि वह कृत्रिम गर्भाधान यानी IVF तकनीक से जन्मी थी। लेकिन इस जांच में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब उसके पति ने भी टेस्ट करवाने का फैसला किया।

पति के टेस्ट के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विक्टोरिया के पति ने भी अपने टेस्ट करवाए और जब रिजल्ट आया तो वह दंग रह गए। पता चला कि दोनों का जन्म एक ही डॉक्टर द्वारा दान किए गए स्पर्म से हुआ था। इस तरह से विक्टोरिया और उसके पति के बीच यह बड़ा खुलासा हुआ कि वे असल में भाई-बहन हैं।

रिश्ते में असमंजस, धोखाधड़ी का खुलासा

यह खुलासा उनके रिश्ते के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ और उनके रिश्ते में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। विक्टोरिया को यह पता चला कि उसकी मां ने येल फर्टिलिटी क्लिनिक की सहायता से गर्भधारण किया था और उसका पति भी IVF तकनीक से ही जन्मा था। इस चौंकाने वाले खुलासे ने न केवल उनके रिश्ते को खतरे में डाला, बल्कि फर्टिलिटी सेंटर की धोखाधड़ी भी सामने आ गई। विक्टोरिया और उसका पति क्लास 10 से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे और इस स्थिति ने दोनों को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News