महिला को गलत रूट पर ले गया उबर चालक, फिर किया ऐसा हाल

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 04:44 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के साउथ लंदन में एक उबर ड्राइवर द्वारा महिला सवारी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। उबर ड्राइवर की पोल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुली। आरोपी  ड्राइवर को 12 महीने की सजा सुनाई गई है। घटना हैलोवीन के दौरान की है जब महिला ने रात के वक्त कैब बुक की थी। ड्राइवर ने महिला यात्री के सामने  बेशर्मी  की सभी हदें पार करते अपने कपड़े उतार लिए थे और फिर महिला से सेक्स ऐक्ट करने के लिए कहा।

 

करीब दो घंटे तक महिला को प्रताड़ित करने के बाद उसे घर के नजदीक उतार दिया।डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, नदीम अफजल (51) ने उत्तर से दक्षिण लंदन जाने के लिए गलत रूट लिया। पीड़िता ने अफजल की बेहूदा मांगों का ऑडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया और फिर उसे सबूत के रूप में पेश किया।  मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले अफजल को 12 महीने की सजा सुनाई गई है और उसे ऊबर ने दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।

 

40 मिनट की यात्रा के लिए अफजल उसे पिक करने के लिए पहुंचा। 20 मिनट की यात्रा में उसने अपने कपड़े उतार लिए और महिला से उसे छूने को कहा। महिला ने उसकी इस मांग को नकार दिया और उसकी मांगों का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। करीब 2 घंटे तक वाहन में महिला को प्रताड़ित करने के बाद उसने महिला को दक्षिण-पश्चिम लंदन में उसके घर के पास छोड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News