US-Israel Iran War: अयातुल्ला खामेनेई की मौत से दुनिया सन्न, लाइव TV पर रो पड़ा एंकर; पूरे देश में 40 दिनों का शोक

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 10:28 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: मध्य पूर्व (Middle East) से इस वक्त की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की पुष्टि होते ही ना केवल ईरान, बल्कि पूरे इस्लामिक जगत में मातम छा गया है। यह घटना महज़ एक राजनीतिक क्षति नहीं, बल्कि एक बड़ी मानवीय त्रासदी बन गई है, क्योंकि हमले में खामेनेई के साथ उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी मौत की पुष्टि हो चुकी है।

लाइव TV पर छलके आंसू
ईरान के सरकारी न्यूज चैनल पर जब इस खबर का प्रसारण हुआ, तो मंजर बेहद भावुक था। खबर पढ़ रहे न्यूज एंकर की आवा अचानक भारी हो गई और वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सका। लाइव कैमरे के सामने ही एंकर फूट-फूटकर रोने लगा। सुबकते हुए उसने कहा कि इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता, आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई अब हमारे बीच नहीं रहे।

40 दिनों का राष्ट्रीय शोक और हाई अलर्ट
ईरानी कैबिनेट ने इस अपूरणीय क्षति पर दुख जताते हुए पूरे देश में 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश और 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। ईरान के हर शहर और गली से मातम की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर तेहरान की सड़कों पर भारी पुलिस और सेना बल तैनात कर दिया गया है।

क्या होगा अगला कदम? तीसरे विश्व युद्ध की आहट
विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के बाद ईरान की 'रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' (IRGC) चुप नहीं बैठेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान किसी बहुत बड़े जवाबी हमले (Retaliation) की तैयारी कर रहा है। दुनिया भर के देशों ने अपने दूतावासों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह प्रतिशोध की आग दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) की ओर धकेल देगी?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News