युद्ध के बीच Donald Trump का सुपर धमाका: अब दुनिया के सामने खुलेगा एलियंस का राज!

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 09:45 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि दूसरे ग्रहों के प्राणियों (Aliens) और अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFOs) से जुड़ी तमाम गोपनीय सरकारी फाइलें अब जनता के सामने रखी जाएंगी। ट्रंप के इस फैसले से अंतरिक्ष प्रेमियों और वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जनता को है सच जानने का हक

ट्रंप ने युद्ध सचिव और खुफिया एजेंसियों को निर्देश दिया है कि दशकों से छिपाई गई टॉप सीक्रेट फाइलों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा, एलियंस और यूएफओ को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता है। वे सालों से सच का इंतजार कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि सच्चाई उनके सामने हो।

ओबामा पर लगाया गंभीर आरोप

फाइलें खोलने के आदेश के साथ ही ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी बड़ा हमला बोला। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ओबामा ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसी गोपनीय (Classified) जानकारियां साझा की थीं जिन्हें छिपाकर रखा जाना चाहिए था। ट्रंप के इस बयान ने अमेरिकी राजनीति में नया विवाद पैदा कर दिया है।

 

 

क्या एरिया 51 का खुलेगा रहस्य?

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास UFO को लेकर कई ऐसी फाइलें हैं जो सालों से बंद पड़ी हैं। ट्रंप के इस कदम के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका के उस रहस्यमयी ठिकाने की सच्चाई सामने आएगी जहां एलियंस के होने के दावे किए जाते हैं। पेंटागन के पास मौजूद उन वीडियो और सबूतों का खुलासा होगा जो अंतरिक्षीय जीवन की ओर इशारा करते हैं। क्या अमेरिका के पास दूसरे ग्रहों की कोई तकनीक है? इसका राज भी खुल सकता है।

वैश्विक प्रभाव

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये फाइलें सार्वजनिक होती हैं तो यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी खोज हो सकती है। अंतरिक्ष विज्ञान और ब्रह्मांड को देखने का हमारा नजरिया हमेशा के लिए बदल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News