ट्रंप ने दिया संकेत, पॉवेल होंगे नए फेडरल रिजर्व प्रमुख

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2017 - 11:05 AM (IST)

वाशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभवत: अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख का चयन कर लिया है। समझा जाता है कि ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पॉवेल को सूचित किया है कि वह जैनेट येलेन के स्थान पर फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख होंगे। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में मामले से जुड़े दो लोगों के हवाले से कहा गया है कि ट्रंप ने पॉवले से बात कर उन्हें अपने फैसले से अवगत कराया। येलेन का फेडरल रिजर्व के चेयरमैन का चार साल का कार्यकाल फरवरी में पूरा हो रहा है। सीनेट की पुष्टि के बाद पॉवेल की नियुक्ति की जाएगी। फेडरल रिजर्व के बोर्ड का सदस्य बनने के लिए पहले ही पॉवेल इस पुष्टि प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इससे पहले दिन में ट्रंप ने येलेन की तारीफ की। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनकी सभी नियुक्तियों में वह ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो उनकी नीति को आगे बढ़ाए।         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News