ट्रंप के निशाने पर अब ब्रिटिश घराना, अमेरिका से प्रिंस हैरी को डिपोर्ट करने की तैयारी ! बोले-"कानून सब के लिए समान"

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2025 - 02:25 PM (IST)

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर गाज गिराने के बाद अब अमेरिका में बसी बड़ी हस्तियों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें एक नाम "ब्रिटिश प्रिंस हैरी  का है।  ट्रंप ने ब्रिटिश राजघराने के सदस्य प्रिंस हैरी के वीज़ा आवेदन से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा है कि यदि वे नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन के दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें अमेरिका से निष्कासित किया जा सकता है। ट्रंप ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि यदि प्रिंस हैरी ने अमेरिकी वीज़ा आवेदन में ड्रग्स के इस्तेमाल की जानकारी छिपाई थी, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


यह भी पढ़ेंः-सपनों के लिए सब दांव पर ! अमरीका जाने के लिए ''डंकी'' रूट का नया हब बना दुबई, एजेंटों के जाल में फंसे पंजाब के नौजवान 

उन्होंने कहा कि अमेरिका में कानून सभी के लिए समान हैं, और इसमें कोई रियायत नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने यह दावा तब किया जब अमेरिकी संगठन "हेरिटेज फाउंडेशन" ने अमेरिकी सरकार से प्रिंस हैरी के वीज़ा दस्तावेज़ सार्वजनिक करने की मांग की। यह मांग तब उठी जब हैरी ने अपनी आत्मकथा "स्पेयर" में ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी। अमेरिकी वीज़ा नियमों के अनुसार, आवेदकों को अपने ड्रग्स सेवन से जुड़ी जानकारी देनी होती है, और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनका वीज़ा अमान्य हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि यदि हैरी ने अपने आवेदन में झूठ बोला और बाद में यह साबित हुआ कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है, तो बाइडन प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे राष्ट्रपति बनेंगे, तो इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे।

 

USCIS के 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान
इसी बीच ट्रंप ने यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रशासन ने आव्रजन संबंधी नीतियों को कमजोर कर दिया है, जिससे अमेरिका में अवैध प्रवास बढ़ा है। ट्रंप ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही है, जिसने हाल ही में इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ट्रंप ने इसे इज़राइल विरोधी एजेंडा बताया और कहा कि अमेरिका इस अदालत का समर्थन नहीं करेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News