रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट, फैसले से दुनिया हैरान
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 11:35 AM (IST)
Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तिसी न किसी तरह सुर्खियों में रहना जानते हैं। अब वह रूसी तेल को लेकर लाइमलाइट में हैं। उन्होंने अचानक रूस से तेल खरीद पर छूट को बढ़ाकर दुनिया को चौंका दिया है। यह फैसला पहले दिए गए बयान के उलट है। बढ़ती तेल कीमतों और वैश्विक आपूर्ति संकट के बीच यह कदम उठाया गया, लेकिन कई देशों पर प्रतिबंध अभी भी जारी हैं।अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति देने वाली छूट की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है जबकि कुछ दिन पहले ही उसने यह विशेष राहत देने संबंधी कदम को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही थी।
トランプ政権は、ロシア産原油・石油製品の購入に関する制裁免除を、一般ライセンス134Bとして延長した:
— Katie🇺🇦🇯🇵 (@Cathcath2424093) April 18, 2026
「2026年4月17日時点で船積みされたロシア連邦産原油・石油製品の配送・販売を認可する」… https://t.co/YABmVwTo4a
अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों से छूट की अवधि को 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में मौजूद तेल के लिए 16 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले अमेरिका ने भारत को पांच मार्च से एक महीने के लिए रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी। इसके कुछ दिन बाद कई अन्य देशों को भी इसी तरह की छूट दी गई थी जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई। अमेरिका द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया सामान्य लाइसेंस ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या यूक्रेन के कुछ हिस्सों में स्थित किसी व्यक्ति, संस्था या संयुक्त उद्यम से जुड़े किसी भी लेनदेन को अधिकृत नहीं करता है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इससे पहले बुधवार को कहा था कि अमेरिका रूसी तेल और ईरानी तेल से जुड़ी छूट की अवधि को आगे नहीं बढ़ाएगा।
अमेरिका एवं इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत करने के बाद से तेल कीमतें बढ़ने के मद्देनजर प्रतिबंधों में पहले दी गई छूट के कारण पोतों पर पहले से लदा रूस का 14 करोड़ बैरल तेल वैश्विक बाजारों तक पहुंचा। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ''17 अप्रैल, 2026 से प्रभावी सामान्य लाइसेंस संख्या 134ए, जो 19 मार्च, 2026 को जारी किया गया था और जिसकी अवधि 11 अप्रैल, 2026 को समाप्त हो गई थी, की जगह अब सामान्य लाइसेंस संख्या 134बी को लागू किया जाएगा।''
