ट्रंप ने पुतिन के साथ सकारात्मक वार्ता की सराहना की

Tuesday, Jul 17, 2018 - 12:19 AM (IST)

हेलसिंकी : अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ सोमवार को एक शिखर वार्ता के बाद अमरीका - रूस संबंधों में सुधार होने की घोषणा की। ट्रंप ने वार्ता को खुली , सीधी और बहुत सकारात्मक बताया। उन्होंने पुतिन के साथ वार्ता के बाद हेलसिंकी में कहा , ‘हमारे संबंध अब से पहले कभी इतने खराब नहीं रहे थे , लेकिन यह करीब चार घंटे पहले बदल गया। मेरा सचमुच में यह मानना है।

ट्रंप ने अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच को अमरीका के लिए एक त्रासदी बताया। ट्रंप ने कहा , ‘हमने शानदार प्रचार किया और यही कारण है कि मैं राष्ट्रपति हूं। एक बार फिर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा हूं कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी किं्लटन पर जीत में रूसी हैकिंग और दुष्प्रचार ने मदद पहुंचाई थी।’ 

Punjab Kesari

Advertising