पाकिस्तान में ट्रॉली नहर में गिरने से 10 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 11:08 AM (IST)

इस्लामाबाद: दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शुक्रवार रात पंजाब के डेरा गाज़ी खान जिले में हुआ। बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में 46 लोग सवार थे और वे स्थानीय दरगाह में ज़ियारत के लिए जा रहे थे।

 

अधिकारी के मुताबिक, अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। नौ लोग अब भी लापता बताये गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News