सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए बनी हैं महिलाएं : सुन्नी लीडर

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2015 - 11:23 AM (IST)

नई दिल्ली:सुन्नी नेता कनथापुरम एपी अबुबकर मुस्लीयर ने शनिवार को मुस्लिम सटूडेंट फेडरेशन के एक कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि महिलाएं कभी पुरुषों की बराबरी नहीं कर सकतीं क्योंकि वे केवल बच्चे पैदा करने के लिए होती हैं और महिलाएं मुश्किलों का सामना नहीं कर सकतीं । 

उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता ऐसी चीज है जो कभी वास्तविकता में तब्दील होने वाली नहीं है। अबुबकर ने लैंगिक समानता को इस्लाम और मानवता के खिलाफ बताया । बता दें कॉलेजों में लड़के और लड़कियों के सीटें साझा करने की अनुमति पर जारी  वाद-विवाद के निर्देश में मुस्लीयर ने कहा कि यह इस्लाम और संस्कृति को खराब करने के सुनियोजित अभियान का हिस्सा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News