अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों ने अर्थशास्त्र में 2022 का नोबल पुरस्कार किया हासिल

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 08:10 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों ने अर्थशास्त्र में 2022 का नोबल पुरस्कार हासिल किया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को यह घोषणा की। इन विजेताओं में यूएस फेडरल रिजर्व के पूर्व प्रमुख बेन बर्नानके, शिकागो विश्वविद्यालय के डगलस डायमंड और सेंट लुइस, मिसौरी में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के फिलिप डाइबविग शामिल हैं। एकेडमी के मुताबिक तीनों अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को ‘बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध' के लिए अर्थशास्त्र 2022 का नोबेल मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News