वियतनाम में ‘Yagi'' तूफान से तबाही में मरने वालों की संख्या 140 के पार, Video देख दहल जाएगा दिल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 11:45 AM (IST)

International Desk: चक्रवात ‘यागी' के कारण वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 141 ​​हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। उत्तर वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन ने इस तबाही को और बढ़ा दिया है। तूफान की वजह से करीब 59,000 से अधिक लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं, विशेष रूप से येन बाई प्रांत में 18,000 से अधिक घर बाढ़ में डूब गए हैं।राजधानी हनोई में 2008 के बाद सबसे भयंकर बाढ़ आई है, और अधिकारियों का कहना है कि ऐतिहासिक केंद्र में जलस्तर और बढ़ सकता है। 

 

वियतनाम के सरकारी प्रसारक ‘वीटीवी' ने बताया कि लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया। इस गांव में 35 परिवार रहते थे।‘वीटीवी' ने अपनी खबर में बताया कि बचावकर्मियों ने 16 शव बरामद किए हैं और करीब 40 लोगों की तलाश जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात ‘यागी' और उससे आई बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है जबकि 69 लोग लापता हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। तूफान ‘यागी' दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तट से टकराया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News