Trump's Final Warning: अमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, 10 स्थलों को बनाया निशाना
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 09:08 AM (IST)
US Iran Conflict : अमेरिका और ईरान के बीच फारस की खाड़ी में जारी तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हवाई हमले किए हैं। यह ईरान पर अमेरिका की लगातार दूसरे दिन की बड़ी सैन्य कार्रवाई है।
United States aircraft just struck Iranian missile and drone storage locations, and coastal radar sites, for violating the Cease Fire Agreement, AGAIN! It is very possible that they will never learn! There may come a point when we are no longer able to be reasonable, and will be… pic.twitter.com/8sKbkA40kU
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) June 27, 2026
इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच हुआ अंतरिम युद्धविराम समझौता (Ceasefire Agreement) पूरी तरह टूटने की कगार पर पहुंच गया है और खाड़ी देशों में एक बार फिर पूर्ण युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।
ईरान को बड़ा झटका
— डॉ. आर के सिंह (@rio10314) June 28, 2026
होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास पनामा-ध्वज वाले एक तेल टैंकर पर ईरान के हमले के जवाब में अमेरिका ने ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणालियों, वायु रक्षा ठिकानों,ड्रोन भंडारण सुविधाओं तथा बारूदी सुरंग बिछाने वाले सैन्य संसाधनों पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। pic.twitter.com/CqzwbN7hku
ईरान पर लगातार दूसरे दिन किए गए इन अमेरिकी हमलों के कारण युद्धविराम समझौता खतरे में पड़ गया है। 'यूएस सेंट्रल कमांड' ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एक मालवाहक पोत पर शनिवार तड़के हमले के बाद अमेरिकी सैन्य विमानों ने ''ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणालियों, हवाई रक्षा ठिकानों, ड्रोन भंडारण केंद्रों और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।
