स्वीमिंग पूल में आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, मालिक ने किया कुछ ऐसा

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 12:20 PM (IST)

फ्लोरिडाः फ्लोरिडा में घरों के आसपास मगरमच्छ दिख जाना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां अक्सर मगरमच्छ घरों के पास सैर करने आ जाते हैं और कभी-कभी तो लोगों के पूल में तैरने भी लग जाते हैं। आराम फरमाता हुआ एक ऐसा ही मगरमच्छ एक पूल से रेस्कयू किया गया। फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में इस मगरमच्छ को प्राइवेट पूल से निकाला गया।
PunjabKesari
अमरीका के फ्लोरिडा में घरों के आसपास मगरमच्छ का आना आम बात है। हाल ही में ऑरलैंडो के एक घर में मगरमच्छ को रेस्कयू किया गया। जब घर के मालिक ने स्वीमिंग पूल में एक मगरमच्छ को तैराता देखा तो उसकी हलत ही खराब हो गई। उसने तुरंत फायकफाइटर्स को फोन कर मगरमच्छ के बारे में बताया। फायरफाइटर्स के आने तक मगरमच्छ पूल में आराम फरमा रहा था।
PunjabKesari
फायरफाइटर्स ने आते ही मगरमच्छ को रेस्क्यू का काम शुरू किया। मगरमच्छ पूरे 6 फुट का था। फायकफाइटर्स ने कुछ ही मिनटों में मगरमच्छ को पूल से बाहर निकाल लिया और फिर टेप से उसका मुंह बांधा गया। इस मगरमच्छ की फोटो ऑरेंज काउंटी फायर रेस्कयू ऑफिस ने शेयर की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे मगरमच्छ मजे से पूल में तैर रहा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News