अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट! सेना ने राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 10:41 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफ्रीकी देश नाइजर में सैनिकों ने बुधवार (26 जुलाई) की देर रात राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम का तख्तापलट कर दिया। सैनिकों ने राष्ट्रपति बजौम को सत्ता से हटाने का दावा किया। नाइजर सैनिकों की घोषणा के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कुलीन गार्ड ने बजौम को उनके आधिकारिक आवास से हिरासत में लिया। वहीं गिरफ्तारी के एक दिन बाद गुरुवार को नाइजर के राष्ट्रपति ने घोषणा की कि देश में लोकतंत्र कायम रहेगा।
BREAKING: The president of Niger has just been overthrown by soldiers. All institutions have been suspended, borders closed and a curfew introduced.
— Wall Street Silver (@WallStreetSilv) July 27, 2023
Protesters gathered to defend democracy were dispersed by warning shots
Niger sits on some of the world's largest uranium… pic.twitter.com/hksvErRsyj
बुधवार को विद्रोही सैनिकों ने देश की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर उन्हें हिरासत में ले लिया था और घोषणा की थी कि उन्होंने तख्तापलट कर दिया है। राजधानी नियामे में कई लोग सामान्य रूप में अपना कामकाज किया लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि देश का नियंत्रण किसके हाथ में है। सैन्य कमान की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि यह ‘जानलेवा टकराव को रोकने के लिए तख्तापलट का समर्थन करेगा जिससे ‘रक्तपात' हो सकता है।'' हालांकि, इसकी पुष्टि करना फिलहाल संभव नहीं है कि यह बयान असली है।
इस बीच, ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति मोहम्मद बेजौम को कई राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। वह 2021 में पहले शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण में राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘कठिनाई से मिली उपलब्धि को सुरक्षित रखा जाएगा। लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता से प्यार करने वाले देश के लोग इसे देखेंगे।'' विदेश मंत्री हसौमी मस्सोदोउ ने भी न्यूज नेटवर्क फ्रांस 24 पर ऐसा ही बयान जारी किया और कहा, ‘‘नाइजर के सभी लोकतांत्रिक देशभक्त नागरिक एक होकर खड़ा हो जाएं और इस अराजक कार्रवाई को ना कहें।''