10 नेपाली  पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट किया फतह

punjabkesari.in Sunday, May 12, 2024 - 07:18 PM (IST)

काठमांडू: नेपाल के दस पेशेवर पर्वतारोहियों ने शुक्रवार रात को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता हासिल की। यह इस मौसम में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाला पहला अभियान दल है। इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रैक' के कर्मी थानी गुरगैन ने कहा कि डेंडी शेरपा के नेतृत्व में पर्वतारोहियों की टीम शुक्रवार रात सवा आठ बजे 8,848.86 मीटर ऊंची शिखर पर पहुंची। पर्वतारोही रस्सियां लगाते हुए पर्वत शिखर पर पहुंचे।

 

ये रस्सियां पर्वतारोहियों को पर्वत पर चढ़ने में सुविधा प्रदान करेंगी। पर्यटन विभाग के पर्वतारोहण अनुभाग के एक अधिकारी चुन बहादुर तमांग ने शुक्रवार रात एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि रस्सी लगाने का काम पूरा होने के बाद माउंट एवरेस्ट अब नेपाल और विदेशी पर्वतारोहियों की चढ़ाई के लिए खुल गया है। रस्सी लगाने का काम शुक्रवार सुबह शुरू हुआ और रात में समाप्त हुआ।

 

विभाग के मुताबिक शुक्रवार को एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाले अन्य पर्वतीय गाइडों में तेनजिंग ग्यालजेन शेरपा, पेम्बा ताशी शेरपा, लकपा शेरपा, दावा रिनजी शेरपा, दावा शेरपा , पाम सोरजी शेरपा, सुक बहादुर तमांग, नामग्याल दोरजे तमांग और लकपा रिनजी शेरपा शामिल हैं। कुल मिलाकर 41 पर्वतारोहण अभियानों से संबद्ध 414 पर्वतारोहियों को इस सीज़न में एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति मिली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News