तालिबान का टॉप कमांडर हक्कानी आत्मघाती हमले में ढेर, हमलावर ने नकली टांग में छुपाया था विस्फोटक

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 01:45 PM (IST)

इस्लामाबाद: आत्मघाती हमलों को बढ़ावा देने वाला तालिबान का शेख रहीमुल्लाह हक्कानी एक आत्मघाती हमले में ढेर हो गया है। जानकारी के मुताबिक, काबुल में बृहस्पतिवार को एक धार्मिक केंद्र पर किए गए बम विस्फोट में तालिबान के एक प्रतिष्ठित मौलाना की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मौलाना की पहचान रहीमुल्ला हक्कानी के तौर पर हुई है। हमलावर अपनी एक नकली टांग में विस्फोटक छिपा कर लाया था।  
PunjabKesari
अधिकारियों ने बताया कि मौलाना की पहचान रहीमुल्ला हक्कानी के तौर पर हुई है जो पाकिस्तान के दारूल उलूम हक्कानिया से पढ़े थे। यह एक इस्लामी विश्वविद्यालय है जिसका अरसे से तालिबान के साथ संबंध रहा है। तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने हक्कानी की मौत की पुष्टि की और उन्हें “ एक महान व्यक्तित्व और बड़ा विद्वान' बताया।

करीमी ने कहा, “दुश्मन के क्रूर हमले में” हक्कानी की मौत हुई है। हत्याकांड की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय संगठन तालिबान और नागरिकों को तब से निशाना बना रहा है जब से तालिबान ने पिछले साल अगस्त में देश की सत्ता पर कब्जा किया था। शेख रहीमुल्ला हक्कानी की हत्या हक्कानी नेटवर्क के लिए जोरदार झटका माना जा रहा है। रहीमुल्ला हक्कानी नेटवर्क का बड़ा चेहरा था। वह अफगानिस्तान समेत पूरे अरब देशों में हक्कानी नेटवर्क की नुमाइंदगी करता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News