अफगानिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 39 की मौत, कम से कम 80 घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 04:16 AM (IST)

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पकतिया के गारदेज शहर में शिया मस्जिद के समीप शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट में 39 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 80 अन्य घायल हो गए। पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 
PunjabKesari
पकतिया प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद मंदोजई ने बताया कि आतंकवादियों ने ख्वाजा हसन मस्जिद के भीतर गोलीबारी के बाद विस्फोट कर दिया। घटना के समय करीब 100 लोग मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। पुलिस ने बताया कि वे घायलों की सहायता के लिए मस्जिद के भीतर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
PunjabKesari
पुलिस का हालांकि कहना है कि दो लोग बुर्खा पहनकर मस्जिद के भीतर घुसे और घटना को अंजाम दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शिया मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया। एक दूसरे हमलावर ने नमाज पढ़ रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। मस्जिम में तैनात सुरक्षाकर्मी ने एक आंतकवादी को मार गिराया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News