सूडान में तीन दिनों में संघर्षों में 21 लोगों की मौत, 153 घायल

Wednesday, Apr 10, 2019 - 01:52 AM (IST)

खार्तूम: सूडान में डॉक्टरों की केंद्रीय समिति ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा बलों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच पिछले तीन दिनों के दौरान हुए संघर्षों में 21 लोगों की मौत हो गई। 

डॉक्टरों की केंद्रीय समिति की ओर से फेसबुक पर लिखा गया,‘‘शहीदों की कुल संख्या 21 जिसमें पांच सशस्त्र जन बल हैं। घायलों की कुल संख्या 153 है।‘’ ट्रेड यूनियन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई क्योंकि घायल हुए लोगों में से कई की हालत गंभीर है। सूडान की राजधानी खार्तूम में हजारों लोग सैन्य मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। 

सुरक्षा बलों ने कई बार विरोध प्रदर्शन को खत्म कराने की कोशिश की। देश के सबसे लंबे समय तक शासक रहे उमर बशीर के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में किए गए प्रदर्शनों ने देश को हिला कर रख दिया था। बढ़ती कीमतों और अन्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण चार महीने तक चले विरोध प्रदर्शनों में कई लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। 

Pardeep

Advertising