मिस्र में सुरक्षा चौकी पर हमले में 6 सैनिकों की मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 09:21 PM (IST)

काहिरा: मिस्र में सिनाई प्रायद्वीप के एरिश शहर में एक सुरक्षा चौकी पर शुक्रवार को आतंकवादी हमले में छह सैनिक मारे गए जबकि चार घायल हो गए। आधिकारिक बयान के अनुसार आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी को निशाना बना कर हथगोले दागे और गोलीबारी की। 

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की पीछा किया और उन्हें घेर लिया और दोनों तरफ से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी हुई जिसमें छह जवान मारे गए और चार घायल हो गए। इस दौरान दो आतंकवादी भी मारे गए और एक घायल हो गया। वर्ष 2013 में मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के हटाए जाने के बाद से देश में सुरक्षाबलों पर आतंकवादी हमले होते रहे हैं जिसमें अब तक सैकड़ों जवान मारे गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News