ब्रिटेन के सिख गुरूद्वारे में गतिरोध के बाद हालात काबू में

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2016 - 06:47 PM (IST)

लंदन: पुलिस का कहना है कि उसने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड क्षेत्र में स्थित एक गुरूद्वारे में तलवारधारी लोगों के एक गिरोह के साथ आठ घंटे के गतिरोध के बाद हालात पर काबू पा लिया है। ये लोग संभवत: एक सिख और एक गैर सिख की शादी का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। 

वारविकशर पुलिस ने लीमिंगटन स्पा शहर के गुरूद्वारा साहिब में एक अभियान चलाते हुए अवैध रूप से घुसने के आरोप में 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डेविड गार्डनर ने बताया, ‘‘हम लोगों को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि घटना को काबू कर लिया गया है, जिस बारे में हमारा मानना है कि यह एक स्थानीय विवाद था।’’ अधिकारियों ने नकाबपोश लोगों के एक समूह के वहां घुसने की शुरूआती रिपोर्ट पर कार्रवाई की। शुरू में उनकी संया करीब 20 बताई गई थी।  

वारविकशर पुलिस ने आज एक बयान में बताया कि इन लोगों के पास कई तरह के धारदार हथियार थे। अधिकारियों ने हालात का मुआयना किया और उसके मुताबिक कदम उठाए। इसने बताया कि हालात को काबू कर लिया गया है। संभवत: 55 नकाबपोश लोग इसमें शामिल थे। उन सभी को अवैध रूप से घुसने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जांच चल रही है और हम इन शुरूआती रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं कि अन्य हथियार भी संलिप्त थे। ब्रिटेन में सिखों को कानूनन कृपाण रखने की इजाजत है। हालांकि पुलिस ने एक धारदार हथियार जब्त किया है जिसे इस तरह का हथियार नहीं माना जा रहा। इस बीच, यह पता चला है कि ‘सिख 2 इंस्पायर’ और सिख यूथ यूके गुरूद्वारा में अंतर संप्रदाय ‘आनंद कारज’ के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। समूह का मानना है कि गुरूद्वारा साहिब ने पिछले साल सिख काउंसिल यूके की अध्यक्षता में हुई 300 से अधिक सिख प्रतिनिधियों की बैठक में किए गए इस समझौते को तोडऩे का फैसला किया है कि दो अलग अलग धर्म से जुड़े लोगों के विवाह के मामलों में ‘आनंद कारज’ नहीं होगा। सिख यूथ यूके ने कहा कि स्थानीय सिख युवक गुरूद्वारे में सुबह की प्रार्थना में शरीक हुए और धरना देकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News