नीदरलैंड के रॉटरडैम में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 10:56 PM (IST)

इंटरनेशलन डेस्कः नीदरलैंड के बंदरगाह शहर रॉटरडैम में एक विश्वविद्यालय अस्पताल और एक अपार्टमेंट में गोलीबारी की घटनाओं में कुछ लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। रॉटरडैम पुलिस ने ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा है कि वे कुछ और विवरण जारी करने से पहले पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इरास्मस मेडिकल सेंटर और पास के एक अपार्टमेंट में गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि दोनों स्थानों पर आग भी लग गई।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि सैन्य वर्दी पहने और हाथ में हथियार लिए एक व्यक्ति ने चिकित्सा विश्वविद्यालय की एक कक्षा में गोलीबारी की थी। उन्होंने पास के एक मकान में गोलीबारी की भी सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के हेलीपैड पर 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और वे गोलीबारी की दोनों घटनाओं में उसकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रहे हैं। इस साल रॉटरडैम में मकानों और कारोबारी प्रतिष्ठानों में विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं, जिसके लिए मादक पदार्थ के प्रतिद्वंद्वी गिरोहों को जिम्मेदार ठहराया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News