हांगकांग के पास समुद्री तूफान की चपेट में आने पर डूबा पोत, दो दर्जन लोगों के मारे जाने की आशंका, पढ़ें विदेश की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 07:07 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  दक्षिण चीन सागर में परिचालित हो रहा एक औद्योगिक सहायता पोत समुद्री तूफान की चपेट में आने पर डूब गया और इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। हांगकांग बचाव सेवा ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बचाव कार्य के लिए विमान और हेलीकॉप्टर रवाना किये और शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे तक नौवहन दल के 30 सदस्यों में से तीन को सुरक्षित निकाला जा सका है। 

 पढ़ें विदेश की 10 बड़ी खबरें- 

रूसी सेना ने ओडेसा में 21 मौतों के बाद माइकोलीव को हिलाया, पूर्वी शहर पर तेज किए हमले 
मॉस्को ने अग्रिम पंक्ति से दूर के लक्ष्यों पर मिसाइल हमले बढ़ा दिए हैं और वह जानबूझकर नागरिक स्थलों को निशाना बना रहा है। उधर, रूसी सेनाएं पूर्व में बढ़त हासिल कर तोपखाने से शहरी क्षेत्रों पर मार कर रही है। रूसी मिसाइलों ने ओडेसा में आवासीय इमारत पर हमला कर 21 लोगों की जान लेने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के 129वें दिन माइकोलीव शहर को हिला दिया। इसके अलावा रूसी सेना ने लुहांस्क प्रांत में यूक्रेन के अंतिम गढ़ लिसिचंस्क शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों पर कब्जे के लिए गोलाबारी तेज कर दी है। 

लुहांस्क पर जल्द कब्जा कर लेगा रूस, डोनेस्क में हो रही भीषण गोलाबारी! 
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष को 128 दिन बीत गए हैं। वहीं अब रूसी सेना लुहांस्क प्रांत पर कब्जा करने के करीब है, हालांकि यहां यूक्रेन की सेना ने रूस को कड़ी टक्कर दी लेकिन अब इस प्रांत पर रूस का कब्जा तय है। खबरों की मानें तो रूसी सेना ने लुहांस्क के लिसिचांस्क शहर को पूरी तरह से घेर लिया है और यहां भीषण गोलाबारी हो रही है। 

ऑस्ट्रेलिया के निशाने पर आईं पुतिन की 'गर्लफ्रेंड' अलीना काबेवा, लगाए नए प्रतिबंध 
रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। रूस पर प्रतिबंध अभी भी लग रहे हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित तौर पर गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा  के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 39 साल की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट अलीना काबेवा रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं और कथित तौर पर दोनों से दो बच्चे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया ने काबेवा पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के निशाने पर आईं पुतिन की 'गर्लफ्रेंड' अलीना काबेवा, लगाए नए प्रतिबंध 
रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। रूस पर प्रतिबंध अभी भी लग रहे हैं। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित तौर पर गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा  के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 39 साल की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट अलीना काबेवा रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं और कथित तौर पर दोनों से दो बच्चे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया ने काबेवा पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। 

टेक्सास सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति बहाल करने वाले आदेश पर लगाई रोक 
अमेरिका में टेक्सास सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार देर रात निचली अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि क्लीनिक गर्भपात करना जारी रख सकते हैं। दरअसल, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड मामले से संबंधित फैसले को पलटते हुए गर्भपात कराने के महिलाओं के संवैधानिक अधिकार को निरस्त करने का फैसला सुनाया था, जिसके बाद से देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। 

दूतावासों के ट्विटर अकाउंट बैन होने से बौखलाया पाकिस्तान, शीर्ष राजनयिक को तलब कर लगाया बड़ा आरोप 
भारत ने पाकिस्तान के चार दूतावासों के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया। ट्विटर अकाउंट बंद होने से ही पाकिस्तान बौखला गया है। भारत के एक्शन का असर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दिखा है। पाकिस्तान ने इसे लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार को उसने शीर्ष राजनयिक को इस्लामाबाद में तलब किया। पाकिस्तान ने इतना तक कह दिया कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी को रोकने की कोशिश हो रही है। 

पाकिस्तान में सैन्य जनरलों को ‘प्रॉपर्टी डीलर’ बताने वाले पत्रकार अयाज आमिर पर हमला 
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक और पत्रकार अयाज आमिर पर शुक्रवार रात लाहौर में नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। यह घटना तब हुई है जब एक दिन पहले उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य जनरलों को ‘‘प्रोपर्टी डीलर'' बताया था। आमिर (73) ‘दुनिया न्यूज' पर अपने टीवी कार्यक्रम के प्रसारण के बाद घर लौट रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कार से बाहर खींचा गया और उनसे मारपीट की गई। हमलावरों ने उनके चालक से भी मारपीट की। 

पाकिस्तान आर्मी चीफ गुपचुप पहुंचे फ्रांस; बेहद लो प्रोफाइल रखा दौरा 
पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा पिछले दिनों गुपचुप तरीके से फ्रांस के दौरे पर गए। वे वहां 13 जून से 17 जून तक चलने वाले एक रक्षा कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहुंचे थे।  हैरानी वाली बात यह है कि उनके इस दौरे का जिक्र न तो इंटरनेशनल मीडिया  में हुआ कहीं नहीं हुआ और न ही उन्‍होंने फ्रेंच ऑर्गनाइजर्स की तरफ से आयोजित डिनर में हिस्‍सा लिया। उनका ये दौरा बहुत ही लो प्रोफाइल रहा। किसी को इसमें जरा भी दिलचस्‍पी थी और न ही खुद जनरल ने चाहा कि फ्रांस में लोगों को उनके आने के बारे में पता चले। 

पूर्व डिप्टी स्पीकर का दावा-अफगानिस्तान में हर रोज दो महिलाएं कर रहीं आत्महत्या 
अफगान संसद की पूर्व डिप्टी स्पीकर ने देश में महिलाओं की दयनीय स्थिति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूर्व डिप्टी स्पीकर के अनुसार अफगानिस्तान में हर दिन एक या दो महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं। उन्होंने  दावा किया कि अवसर की कमी और बीमार मानसिक स्वास्थ्य महिलाओं पर भारी पड़ रहा है। यह रहस्योद्घाटन जिनेवा में मानवाधिकार परिषद (HRC) में महिला अधिकारों के मुद्दे पर बहस के दौरान हुआ। तालिबान की ओर से सत्ता के अधिग्रहण के बाद महिला अधिकारों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एचआरसी ने बैठक की।


   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News