जश्न बना मातम: कंट्री परेड में बरसी गोलियां, 6 साल के बच्चे की मौत(Video)

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 12:48 PM (IST)

Washington: अमेरिका में लुइसियाना राज्य के क्लिंटन शहर की सप्ताहांत परेड के दौरान हुई गोलीबारी की उस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 'ईस्ट फेलिसियाना पैरिश शेरिफ' कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में बताया कि आरोपियों की उम्र 19 और 15 वर्ष है। दोनों पर हत्या के प्रयास, न्याय में बाधा डालने और लापरवाही से आग्नेयास्त्र चलाने के आरोप लगाए गए हैं।

 

Yall this lady was live at the Mardi Gras && the YNs just started shooting… shot 5 ppl including a 6y/o 🤦🏽‍♀️ yall be careful at these parades! pic.twitter.com/lmpZ6a3P8K

— mary lou ✨ (@KNOWur_Place) January 31, 2026

शनिवार को क्लिंटन शहर में आयोजित 'मार्डी ग्रास इन द कंट्री परेड' के दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। क्लिंटन, बैटन रूज से करीब लगभग 50 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, गिरफ्तार किए गए ये दोनों लोग उन तीन लोगों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को परेड स्थल के पास हथियारों के साथ पाए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था। 26 वर्षीय एक व्यक्ति पर अवैध रूप से हथियार रखने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, जांचकर्ताओं का मानना है कि उसका इस गोलीबारी से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने अभी तक गोलीबारी के पीछे किसी संभावित मकसद का खुलासा नहीं किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News