सउदी की अगुवाई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में 11 लोगों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2017 - 04:54 AM (IST)

सना: यमन के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सउदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में कम-से-कम 11 नागरिक माए गए। मंगलवार को आम लोग जाहिर तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन फंस गया। 

अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल महिलाओं और बच्चों की स्थिति नाजुक है और मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि गठबंधन सेना ने उसकी एक उड़ान को यमन की राजधानी सना जाने से रोक दिया। विमान सहयोगी कर्मचारियों और बीबीसी के संवाददाताओं को लाने जा रहा था। सभी अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News