सिर्फ रूसी राष्ट्रपति पुतिन ही कर सकते हैं एेसे काम, बिंदास लाईफ स्टाइल का देखें वीडियो

Tuesday, Sep 04, 2018 - 02:37 PM (IST)

मॉस्को :  इसी साल मई में चौथी बार रूस के राष्ट्रपति  बनने वाले व्लादिमिर  पुतिन के जीने का अंदाज किसी महाराजा या हीरो से कम नहीं है। पिछले 18 वर्षों से सत्ता पर काबिज पुतिन  चाहे राष्ट्रपति के रूप में हों या फिर प्रधानमंत्री के रूप में, उनका दबंग व स्टाइलिश व्यक्तित्व हमेशा वैश्विक सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय़ रहा। पुतिन के बिंदास लाईफ स्टाइल का एक एेसा ही वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं। 
 
फिटनैस और सख्त इंसान के तौर पर जाने जाते  पुतिन शाही और खतरनाक दोनों तरह के शौक रखते हैं और उनको  पूरा भी करते हैं । घुड़सवारी हो या विमान चलाना, सैन्य टैंक को आपरेट करना हो या देश  को संभालना पुतिन हर काम बाखूबी करना जानते हैं। पुतिन स्केटिंग, स्पोर्टस कार रेसिंग, कराटे जैसी खेलों  के अलावा वन्य जीवों को प्रेम के लिए भी बहुत प्रसिद्ध हैं।  इस वीडियो को देखकर उनके शौक और स्टाइल के आप भी कायल हो जाएंगे। 
 

Tanuja

Advertising