उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है रूस : अमरीका

Saturday, Aug 04, 2018 - 09:57 AM (IST)

न्यूयार्कः संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निक्की हेली ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह उत्तर कोरिया पर लगाये गये संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है। हेली ने शुक्रवार को यहां विश्वसनीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रूस उत्तर कोरिया के कामगारों को काम के लिए नए परमिट प्रदान कर रहा है। 

उन्होंने अपने बयान में कहा, रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उत्तर कोरिया के कामगारों के विदेशों में काम करने पर लगाये गये प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहा है। इसकी विश्वसनीय रिपोट्स प्राप्त हुई हैं। रूस सुरक्षा परिषद में तो उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों का समर्थन करता है और फिर इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करता है। 

Isha

Advertising