Breaking: रूस ने यूक्रेन की ऊर्जा व औद्योगिक इकाई पर किए हवाई हमले, फैल गई भीषण आग

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2024 - 03:10 PM (IST)

 International Desk: रूसी सेना द्वारा टेरनोपिल ओब्लास्ट में एक औद्योगिक सुविधा पर हमला करने के बाद वातावरण में खतरनाक रसायन फैल गए हैं। यूक्रेन ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। लोगों से कहा गया कि "अपने घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, बच्चों को जितना संभव हो सके बाहर न जाने दें, घर के अंदर खिड़कियाँ बंद रखें।" कीव: रूस ने रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले करके उत्तरी यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना को बुरी तरह से प्रभावित किया। यूक्रेनी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों के कारण देश के पश्चिमी हिस्से में एक बड़ी आग भी लग गई।

 

🇺🇦🇷🇺 LARGE FIRE AFTER RUSSIAN AIRSTRIKE ON UKRAINE

People have been advised to stay inside after Russian forces hit an industrial facility in Ternopil Oblast, releasing dangerous chemicals into the atmosphere.

The military administration of the western Ukrainian region:

"Do… pic.twitter.com/iXJ8bspkDR

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 20, 2024

यूक्रेनी वायु सेना के कमांडर ने कहा कि रूस ने नौ क्षेत्रों पर हमला किया, जिसमें 26 ड्रोन और तीन बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। यूक्रेनी सेना ने इनमें से 25 ड्रोन और तीन मिसाइलों को मार गिराया। रूस की सीमा से लगे पूर्वोत्तर सुमी क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि एक ऊर्जा सुविधा पर हमला हुआ, जिससे 72 बस्तियों और 18,500 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। क्षेत्रीय प्रशासन ने टेलीग्राम पर बताया कि ऊर्जा विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त सुविधा की मुरम्मत के लिए पहुंच गए हैं। कीव शहर के अधिकारियों ने कहा कि राजधानी पर हमला किया गया था, लेकिन उसे बिना किसी बड़ी क्षति या हताहत के विफल कर दिया गया।

PunjabKesari

यूक्रेन के अधिकारियों ने सोमवार को पूर्वी शहर पोक्रोवस्क के लोगों के लिए निकासी का आदेश जारी किया। रूस की सेना के अव्दिव्का पर कब्जे के बाद दोनेत्सक क्षेत्र में आगे बढ़ने के बीच यह आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि रूसी सेना इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि संभावित हमलों के मद्देनजर पोक्रोवस्क और आस-पास के दूसरे शहरों से लोगों की निकासी जरूरी हो गई है। पोक्रोवस्क में वर्तमान में करीब 53,000 लोग रहते हैं। अधिकारियों ने अमेरिका द्वारा वित्तपोषित ‘रेडियो लिबर्टी' को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि पोक्रोवस्क के निवासियों के पास शहर को सुरक्षित तरीके से छोड़ने के लिए सिर्फ दो हफ्ते का समय है। अधिकारियों ने पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि रूसी सेना तेजी से कूच कर रही है और वह शहर के बाहरी इलाके से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है। यूक्रेन के ‘कमांडर-इन-चीफ' ओलेक्सांद्र सिरस्की ने कहा कि पोक्रोवस्क क्षेत्र में भारी लड़ाई हो रही है।

 

उन्होंने कहा कि पास के शहर टोरेत्स्क में भी स्थिति नाजुक है। ‘इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार' ने कहा है कि रूसी सेना पिछले छह महीनों से पोक्रोवस्क क्षेत्र में लगभग दो वर्ग किलोमीटर प्रतिदिन आगे बढ़ रही है। पोक्रोवस्क यूक्रेन के मुख्य रक्षात्मक गढ़ों में से एक है और दोनेत्सक क्षेत्र में एक प्रमुख रसद केंद्र है। इस पर कब्जा करने से यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमताएं और आपूर्ति मार्ग प्रभावित होंगे तथा रूस पूरे दोनेत्सक क्षेत्र पर कब्जा करने के अपने घोषित लक्ष्य के और करीब पहुंच जाएगा। पोक्रोवस्क के अधिकारी लोगों से मिलकर उन्हें निकासी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लोगों को पश्चिमी यूक्रेन में शरण देने की पेशकश की गई है, जहां उन्हें छात्रावासों और उनके लिए तैयार किए गए अलग-अलग आवासों में रखा जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News