रूस ने किया खतरनाक अविष्कार, दुनिया को पहुंचा सकता है ये नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 02:41 PM (IST)

वॉशिंगटन मॉस्कोः रूस सरकार के हैकर्स ने एक ऐसा खतरनाक साइबर हथियार बनाया है जो दुनिया के किसी भी देश को अंधेरे में डाल सकता है। अमरीकी शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह हथियार सीधे पॉवर ग्रिड को नुकसान पहुंचा सकता है। खबर के मुताबिक, इस मालवेयर को रिसर्चर्स ने क्रैश ओवरराइड नाम दिया है। पिछले साल दिसंबर में इसने यूक्रेन के एक एनर्जी सिस्टम को नुकसान पहुंचाया था।

इस घटना में हैकर्स ने कीव स्थित ग्रिड में कुछ देर के लिए पॉवर जनरेशन को शटडाउन कर दिया था। ड्रैगोस नाम की साइबर सिक्योरिटी फर्म ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि इस मालवेयर को और बेहतर तरीके से डिवैलप करके इसे अमरीका के इलैक्ट्रिक ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका असर बहुत बुरा हो सकता है। रिसर्चर्स का कहना है कि रूस के हैकरों ने पहले भी अमरीका के ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण सिस्टम्स को नुकसान पहुंचाने की दिशा में रुचि दिखाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News