चीन में बाढ़ से मची तबाही; जियांग्शी प्रांत में मकान व फसलें बर्बाद, 5 लाख लोग प्रभावित

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 12:47 PM (IST)

बीजिंगः  चीन में भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है ।  जियांग्शी प्रांत में बारिश-बाढ़ की वजह से 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 43,300 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है।  फिलहाल बारिश बंद है लेकिन मौसम विभाग ने इस प्रांत में फिर से बारिश की चेतावनी दी  है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ की वजह से अब तक 7 करोड़ डॉलर के प्रत्यक्ष नुकसान का आकलन किया गया है। वहीं बुधवार को मानसून के यांग्त्जे नदी के बेसिन की तरफ बढ़ने से जलस्तर के बढ़ने का खतरा है। हाइड्रोलॉजिकल स्टेशनों ने पानी के स्तर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

 

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक आने वाले 4 दिनों में चीन के मीठे पानी की सबसे बड़ी पोयांग झील के जलस्तर बढ़ोतरी जारी रहेगी। जल स्तर खतरे के लेवल से 0.4 मीटर ऊपर तक बढ़ सकता है, इस वजह से इलाके में बाढ़ आ सकती है। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जियांग्शी के कई इलाकों में जलभराव और जियोलॉजिकल आपदाओं का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी तरफ जियांग्शी के केंद्रीय इलाकों में बाढ़, लैंडस्लाइड, शहरी और ग्रामीण जलभराव और जियोलॉजिकल आपदाओं का खतरा पैदा हो सकता है। अधिकारियों ने मौसम परिवर्तन और बाढ़ नियंत्रण के लिए हाई लेवल निगरानी की मांग की है।

PunjabKesari

इलाके से अब तक 83 हजार लोगों को निकाल लिया गया है। आगे अभी और बारिश का अनुमान है। बाढ़ की वजह से प्रांत को लगभग 40 करोड़ डॉलर के आर्थिक नुकसान की आशंका है। इस इलाके से अब तक लगभग 83,000 लोगों को निकाला लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 28 मई से हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने 80 प्रांतों में कहर बरपा रखा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News