पुतिन ने अमरीकी प्रतिबंधों को ‘विपरीत प्रभाव वाला और निरर्थक’ करार दिया

Wednesday, Aug 22, 2018 - 09:46 PM (IST)

सोची: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों को ‘प्रतिकूल प्रभाव वाला और निरर्थक’ करार दिया। इससे पहले वाशिंगटन ने मॉस्को को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह और आर्थिक प्रतिबंधों के लिए तैयार रहे।

पुतिन ने फिनलैंड के अपने समकक्ष साउली नीनिस्तो के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, येे प्रतिबंध प्रतिकूल प्रभाव वाले और निरर्थक कार्रवाई है, खासकर रूस जैसे देश के लिए।’ पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आखिरकार वाशिंगटन को अहसास होगा कि ‘इस नीति का कोई भविष्य नहीं है।’  

shukdev

Advertising