अमेरिका के पूर्व एनएसए रॉबर्ट सी मैकफर्लेन का 84 साल की उम्र में निधन

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 10:46 AM (IST)

वाशिंगटन, 14 मई (एपी) व्हाइट हाउस के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट सी मैकफर्लेन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
परिवार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वाशिंगटन में रहने वाले मैकफर्लेन ने बृहस्पतिवार को मिशिगन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन बीमारी से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुआ।

बयान में कहा गया है, ''''मैकफर्लेन के परिवार के रूप में हम अपने प्यारे पति, पिता और दादा के खोने का गहरा दुख साझा करना चाहते हैं। हम अपने जीवन पर उनके गहरा प्रभाव के बारे में बताना चाहते हैं।”
इसमें कहा गया है, “हालांकि, मैकफर्लेन को एक रणनीतिक-राजनीतिक विचारक के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन हम उन्हें उनकी गर्मजोशी, बुद्धिमानी और ईश्वर के प्रति उनकी गहरी आस्था व दूसरों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के लिए याद करते हैं।''''
एपी फाल्गुनी पारुल पारुल 1405 1046 वाशिंगटन

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News