अफगानिस्तान के लिए अमेरिकी राजदूत खलीलज़ाद काबुल नहीं जाएंगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 11:22 PM (IST)

इस्लामाबाद, 30 जून (एपी) अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष शांति दूत ज़लमी खलीलज़ाद काबुल नहीं जाएंगे, बल्कि कोरोना वायरस के खतरे की वजह से अफगान नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे।
अमेरिकी विदेश विभाग ने यह जानकारी दी।
अफगानिस्तान की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था महामारी से जूझ रही है। आधिकारिक तौर पर देश में संक्रमण के 31,000 मामले हैं और 733 की मौत हो चुकी है।
खलीलज़ाद मंगलवार को उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में थे। वह कतर में तालिबान के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। तालिबान का कतर में राजनीतिक कार्यालय है। इसके बाद वह मंगलवार देर रात या बुधवार तड़के पाकिस्तान जाएंगे।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 2,09,336 हो गए हैं और 4300 लोगों की मौत हुई है।

एपी नोमान देवेंद्र देवेंद्र 3006 2317 इस्लामाबाद

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News