बांग्लादेश में यूनुस के सत्ता संभालते ही 14 लड़कियों ने की आत्महत्या ! महिलाओं पर जुल्म बढ़े, सड़कों पर उतरे छात्र बोले- इस्तीफा दो..  (Video)

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 12:55 PM (IST)

Dhaka: बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और यौन अपराधों को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। ढाका में हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर अपराध रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और गृह मामलों के सलाहकार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल रही है।

 

Dhaka Women's Protest Vs Increasing Number Of Rape / Murder And Anarchy

They Want Safety Of Women pic.twitter.com/VtOi68mVwT

— বাংলার ছেলে 🇧🇩 (@iSoumikSaheb) February 23, 2025

प्रदर्शनकारियों ने "दुष्कर्मियों को फांसी दो", "महिलाओं और बच्चों की रक्षा करो" और "सरकार जागो" जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस विरोध मार्च में जगन्नाथ विश्वविद्यालय, ईडन कॉलेज, गवर्नमेंट टिटुमिर कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ लिबरल आर्ट्स बांग्लादेश और बीआरएसी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उनका कहना है कि बढ़ते अपराधों के कारण महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।  ढाका विश्वविद्यालय की छात्रा समीहा चौधरी ने कहा,  "हमारे लिए अब विश्वविद्यालय जाना भी सुरक्षित नहीं रहा। हम खुद को खतरे में महसूस कर रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने चाहिए।"

 

Dhaka University Students Protest In Demand Of Resignation Of Home Minister Due To Rampant Rise Of Rape, Loot, Arson Across Dhaka.

Im Sorry To Say, But I Feel Time Is Almost Over For Home Minister Jahangir Sir. pic.twitter.com/1P0R25aHcx

— বাংলার ছেলে 🇧🇩 (@iSoumikSaheb) February 23, 2025

 बांग्लादेश महिला परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2024 से जनवरी 2025 तक महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।  सितंबर 2024 में यौन हिंसा से पीड़ित 5 लड़कियों और 9 महिलाओं  ने आत्महत्या कर ली।   अक्टूबर में 200 लड़कियों और महिलाओं पर हिंसा की घटनाएं सामने आईं।  
 दिसंबर में यह आंकड़ा 163 तक पहुंच गया।  जनवरी 2025 में 205 महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा दर्ज की गई।  रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कई मामलों में अपराधियों ने खुद पीड़िताओं की हत्या कर दी।

 

शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों में भी वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 48 जिलों में हिंदू समुदाय की संपत्तियों और मंदिरों को निशाना बनाया गया  है।  बांग्लादेश महिला परिषद और कई सामाजिक संगठनों ने बढ़ती हिंसा की निंदा की है और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है और सरकार पर दबाव बना रहा है कि वह अपराध पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News