दाढ़ी-मूंछों वाली वो राजकुमारी, जिसकी खूबसूरती के कायल थे लोग...प्यार में 13 लड़कों ने की थी खुदकुशी

Monday, Jul 20, 2020 - 01:14 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: आज का टाइम ऐसा है कि लोग चेहरे की सुंदरता देखकर किसी पर फिदा हो जाते हैं। सामने से कोई खूबसूरत लड़की आती दिखाई दी नहीं कि लड़के का उस पर दिल आ गया। पर तब क्या हो जब सामने से मोटी और चेहरे पर मूंछे और घनी भौहों वाली लड़की आती दिखे, लड़के या तो नजरें नहीं उठाएंगे या फिर अपना रास्ता ही बदल लेंगे। पर आपको जानकार हैरानी होगी कि 19वीं सदी में मोटापे को खूबसूरत माना जाता था।

जी हां...ईरान की राजकुमारी ताज अल कजर सुल्ताना को अपने समय की सबसे खूबसूरत माना जाता था। उनके चेहरे पर मूंछे और घनी भौहें थीं, इतना ही नहीं वो काफी मोटी भी थी। यह सुनकर आपको थोड़ी हैरानी होगी लेकिन इतना सबकुछ होने के बाद भी उन्हें काफी सुंदर माना जाता था। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। कहा जाता है कि उस समय कई नौजवान उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन राजकुमारी ने सभी के प्रस्ताव ठुकरा दिए। कहते है राजकुमारी के प्रस्ताव ठुकराने से दुखी करीब 13 नौजवानों ने खुदकुशी कर ली थी।


इसलिए ठुकराए प्रस्ताव
राजकुमारी ने यह प्रस्ताव इसलिए ठुकराए थे क्योंकि उनकी शादी पहले ही अमीर हुसैन खान शोजा ए सल्तनेह से हो चुकी थी। उनकी दो बेटियां और दो बेटे थे। हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया था। दावा किया जाता है कि राजकुमारी के कई अफेयर भी थे। ईरानी कवि आरिफ काजविनी के साथ उनके काफी चर्चे हुए थे। राजकुमारी ताज पश्चिमी सभ्यता से काफी प्रेरित थी और वेस्टर्न कपड़े पहनती थीं।

राजकुमारी ने उस समय महिलाओं की बुरी स्थिति के बारे में खुलकर लिखा था जो आज भी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जैसी जगहों के लिए भी बहुत इंपॉर्टेंट है। उस दौर में जब महिलाएं पर्दें में रहती थीं, राजकुमारी ताज हिजाब उतारने वाली पहली महिला मानी जाती है। कहते हैं कि राजकुमारी अपने आखिरी समय में बिल्कुल अकेली थी। जब वो मरी उस वक़्त उनकी मानसिक और आर्थिक स्थिति दोनों खराब थी।

Seema Sharma

Advertising