को-एड में पढ़ने वाले पहले रॉयल मेंबर होंगे प्रिंस जॉर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 04:21 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन की रॉयल फैमिली में पहली बार कोई मेंबर को-एड स्कूल में पढ़ने जा रहा है। दरअसल प्रिंस जॉर्ज सितंबर में स्कूल जाना शुरू कर देंगे। जॉर्ज जुलाई में 4 साल के होने जा रहे हैं। जबकि उनकी बहन प्रिंसेस शार्लोट मई में दो साल की हो जाएंगी और वो गर्मियों में नर्सरी जाना शुरू करेंगी। अब तक रॉयल फैमिली में प्रिंस जॉर्ज के पापा(प्रिंस विलियम),चाचा (प्रिंस हैरी) और दादा (प्रिंस चार्ल्स)परदादा (प्रिंस फिलिप) सिर्फ बॉयज स्कूल में पढ़े हैं। 


स्कूल में बेस्टफ्रेंड तक चुनने की मनाही
स्कूल का नाम थॉमस बैटरसी है। किंगस्टन पैलेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाऊंट पर यह जानकारी दी है। जार्ज जिस स्कूल में पढ़ने जा रहे हैं वहां पहली शर्त है दयालु होना। इसी नियम के चलते स्कूल में बेस्टफ्रेंड तक चुनने की मनाही है। ताकि बाकी बच्चों को बुरा न लगे और कोई एक आपको लेकर पजेसिव न हो जाए। 

जॉर्ज की स्कूल फीस हर साल 4 लाख 60 हजार रुपए होगी। जार्ज जिस स्कूल में पढ़ने जा रहे है,ये स्कूल 40 साल पहले खुला था।इसमें 4 से 13 साल उम्र के 540 लड़के-लड़कियां पढ़ते हैं। थॉमस स्कूल का कहना है कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि प्रिंस जॉर्ज वहां पढ़ने के लिए आ रहे है। ड्यूक एंड डचेस (प्रिंस जॉर्ज के माता-पिता) ने साफ कर दिया है कि वो नहीं चाहते प्रिंस जॉर्ज के लिए स्कूल में कोई भी बदलाव किया जाए।थॉमस बैटरसी स्कूल किंगस्टन पैलेस से कुछ ही दूरी पर है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News