अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन विवादों से मचाया बवाल!

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 04:34 PM (IST)

वॉशिंगटन: हाल में राजनीति में कदम रखने वाले अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को आज मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया। ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 288 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की जबकि हिलेरी को 215 मत मिले। डोनाल्‍ड ट्रंप को एक साल पहले तक दुनिया में केवल एक अरबपति बिजनेसमैन के रुप में ही पहचाना जाता था। ऐसे में अब वह अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रंप के चुनाव में आने के बाद से ही वह विवादों में रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे किस्से बताने जा रहे जिसकी वजह से ट्रंप विवादों में घिरे। 

डोनाल्‍ड ट्रंप के आगे पीछे रहती हैं खूबसूरत महिलाएं
ट्रंप के आगे पीछे खूबसूरत महिलाएं महिलाओं के रहने का सबसे पहला कारण तो पैसा, शोहरत है। ट्रम्‍प अमेरिका के मिलीनेयर हैं। उनके बैंक अकाउंट्स में काफी रकम है जो इसका एक बड़ा कारण है, लेकिन सिर्फ पैसा ही नहीं है जिसकी वजह से ये खूबसूरत बलाएं ट्रंप के आगे पीछे रहती हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप की पॉलीटिकल पावर, रुतबा भी इसकी एक खास वजह है। इन्‍हीं सबकी वजह से ट्रंप सिर्फ अपनी ही फील्‍ड में फेमस नहीं हैं बल्कि अमेरिका में टीवी की बड़ी पर्सनालिटी माने जाते हैं। ये खूबसूरत महिलाओं से जिनके साथ डोनाल्‍ड ट्रंप के रिश्‍ते रहे हैं। इनमें कोई दुनिया की टॉप मॉडल है तो कोई अभिनेत्री। बेवसाइट ने एक दो नहीं बल्कि ऐसे दस नामों की लिस्ट जारी की है जिनके शारीरिक संबंध ट्रंप के साथ रहे। इस लिस्ट में एक्‍ट्रेस एलीसन जियानिनी, मशहूर मॉडल इंग्रिड सियनहेव सहित कई महिलाएं रही हैं।
 

पत्‍नी को पीटा था ट्रंप ने
1989 में ट्रंप ने गंजेपन को दूर करने के लिए सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के दौरान हुई असहनीय पीड़ा का गुस्सा उन्होंने अपनी बीवी इवाना पर उतारा, क्योंकि सर्जन उनकी पत्नी का भी डॉक्टर था। पहले उन्होंने इवाना पर हमले किए फिर उसके कपड़े फाड़ डाले। पति का ऐसा हिंसक रुप देख इवाना बेहद डर गई और घर के ऊपर भागी। वो बंद दरवाजे के पीछे सारी रात रोती रहीं।
 

महिलाओं को लेकर शुरु से विवादों में रहे हैं ट्रंप
फॉक्स न्यूज की एंकर मेगिन केली पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ट्रंप विवादों में हैं। उन्होंने एक ट्वीट में केली के लिए बिम्बो शब्द का इस्तेमाल किया है। बिम्बो ऐसी महिला को कहते हैं जो आकर्षक तो हो पर समझदार न हो। ट्रम्प ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं मेगिन केली को बिम्बो नहीं कहना चाहता हूं, क्योंकि ऐसा करना राजनीतिक रुप से सही नहीं होगा। इसके बदले मैं उन्हें हल्की रिपोर्टर कहूंगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News