रूस के कुरिल द्वीप पर भूकंप के तेज झटके

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 02:10 PM (IST)

 

मास्कोः रूस के कुरिल द्वीप में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज की भूभौतिकी सेवा ने बताया कि कुरिल द्वीप में सुबह 08:52 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई।

भूकंप का केंद्र युझनो-कुरिल्स्क से 160 मील दक्षिण पूर्व में 41.39 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 147.0 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 23 मील की गहराई में था। सखालिन क्षेत्र के आपात सेवा विभाग ने बताया कि भूकंप के कारण अब तक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News