PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से हुए सम्मानित
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 01:14 AM (IST)
नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)' से सम्मानित किया गया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने ब्रातिस्लावा में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
Honoured to receive The Order of the White Double Cross (1st Class) in Bratislava this evening. My gratitude to the people and Government of Slovakia for this honour, which belongs to the 140 crore people of India. I dedicate this award to the enduring friendship between India… pic.twitter.com/FXs96XremQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर कहा, "आज शाम ब्रातिस्लावा में 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)' से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए मैं स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं इसे भारत और स्लोवाकिया के बीच स्थायी मित्रता को समर्पित करता हूं।"
'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)' स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक एवं सैन्य राजकीय सम्मान है, जो विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी एक सप्ताह की यूरोप यात्रा के तहत ब्रातिस्लावा पहुंचे हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है।
