खिलाड़ी ने बेटी की एेसी वीडियो डाली, मचा बवाल

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 01:41 PM (IST)

वॉशिंगटनः  मैनचैस्टर यूनाइटिड के खिलाड़ी Antonio Valencia ने अपनी बेटी की एक ऐसी वीडियो डाली  जिससे बवाल मच गया है। उन्होंने गाड़ी चलाते हुए अपनी बेटी की वीडियो बनाई। इस वीडियो में उनकी बेटी गाना गाती हुई नजर आ रही है।

उस वक्त वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। उन्होंने इस वीडियो को अपने instagram पर शेयर किया। इसे देखकर लोग भड़क गए। उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि  ये मजाक की बात नहीं है। जान जा सकती है। वहीं दूसरे लोगों ने कमेंट किया कि ये खतरनाक हो सकता है। अब इस वीडियो को उन्होंने डिलीट कर दिया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News